सरैयाहाट/निज संवाददाता। होली के दौरान प्रखंड में दस सड़क दुर्घटनाएं हुईं और मारपीट के मामले में 15 लोग घायल हुए। हालांकि किसी भी मामलें में प्राथमिकी की जानकारी नहीं है। लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट में इन सभी का ईलाज कराया गया है। जानकारी के अनुसार सरैयाहाट और हंसडीहा थाना क्षेत्र में घटी इन सभी घटनाओं में शराब का सेवन बताया जा रहा है। इस बार क्षेत्र में होली दो दिन मनाई गई लेकिन शराब दुकानों को सिर्फ एक दिन बंद रखा गया था। शराब दुकानों की खुली रहने की वजह से होली में लोगों ने जमकर शराब का सेवन किया।






