दुमका। संथाल परगना महाविद्यालय दुमका के पीजी ग्राउंड पर स्वर्गीय लाल हेंब्रम मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप का उद्घाटन पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी ने स्वर्गीय लाल हेंब्रम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किये। प्रतियोगिता में स्कूल 16 टीम ने भाग लिया है। प्रतियोगिता का समापन 21 अगस्त को होना है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रॉयल स्टैज अमडापाडा बनाम वाय बी सी रामगढ़ के बीच खेला गया जिसमें टाइप ब्रेकर शूटआउट में अंबाडा पढ़ना रामगढ़ को 3/2 से पराजित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बंगाल, हजारीबाग, बोकारो जैसी बड़ी टीम प्रतियोगिता में शामिल है। सोमवार के मुकाबले में दो टीम धनबाद और बीरभूम ने सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दुमका सदर के अमर कुमार ने किया साथ में संथाल परगना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ खिरोधर यादव उपस्थित रहे । प्रतियोगिता के अध्यक्ष दिनेश टुडू, सचिव अनूप कुमार हांसदा, कैशप मुर्मू, इमानुएल, (खानदा), राजीव बास्की, श्यामदेव हेंब्रम, ठाकुर हांसदा, सुलीश, बिमल एवं सभी छात्रावास के छात्रनायक उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


