गोपीकांदर। पूर्व उपमुख्यमंत्री झामुमो के वरिष्ठ नेता व महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की धर्मपत्नी प्रो सुहासिनी बेसरा का बीते बुधवार की सुबह दुर्गापुर निजि अस्पताल में निधन हो गया था उनके पार्थिव शरीर को आज गुरूवार को पैतृक गांव गोपीकांदर प्रखंड के बड़ापत्थर मिट्टी देकर अंतिम संस्कार किया गया. बड़ा पत्थर गांव मिट्टी देने बेटी उपासना मरांडी दुमका सांसद नलिन सोरेन, जिला अध्यक्ष जिला अध्यक्ष जोयस बेसरा झामुमो पाकुड़ जिला अध्यक्ष श्याम यादव, कांग्रेस पाकुड़ जिला अध्यक्ष उदय लखानी, झामुमो गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष संतोष मरांडी, गोपीकांदर जिला परिषद सदस्य निशा शबनम हांसदा , आलोक सोरेन झामुमो महिला नेत्री पोलिना मुर्मू ज्योतिष बास्की अरनेस्ट हांसदा आलोक मरांडी मिरियम सोरेन सहित हजारों कार्यकर्ता और ग्रामीणो प्रो सुहासिनी बेसरा की कबर में मिट्टी डाल कर दुःख संवेदना प्रकट किया एवं ढांचा बांध प्रो मरांडी ने कहा कि उनके राजनीतिक करियर को यहां तक पहुंचने में बतौर जीवन साथी डॉ सुहासिनी की बड़ी भूमिका थी डां सुहासिनी बेसरा रांची विवि में जुलोजी की प्रोफेसर के तौर पर 2022 सेवानिवृत्त हुई थी। उन्होंने 39 साल रांची विश्वविद्यालय में अध्यापन किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


