संवाद सहयोगी
कुंडहित (जामताड़ा) । शुक्रवार को कुंडहित थाना द्वारा आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग स्थित बारमेशिया मोड़ पर तथा कुंडहित बाजार में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 06 चार चक्का वाहनों की जांच के दौरान सीट बेल्ट नही लगाने पर जुर्माना कटा। पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन तलाशी अभियान को लेकर क्षेत्र में बगैर कागजात, मास्क और हेलमेट आदि के वाहन चलाने वाले चालकों में अफरा-तफरी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुंडहित के एसआई अजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुंडहित प्रखंड के विभिन्न बैंक तथा प्रखंड एंव बाजार वाहन जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान दोपहिया वाहन बीना हैंडल लॉक किए गाड़ी को छोड़कर काम कर रहे हैं ऐसे मोटरसाइकिल को हवा खोल दिया गया। तथा 06 चारपहिया वाहन का सीट बेल्ट नही लगाने पर जुर्माना काटा गया। जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को आवश्यक कागजातों के साथ-साथ हेलमेट और मास्क लेकर चलने की अपील की गई। बहरहाल वाहन तलाशी अभियान को लेकर वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। मौके पर एस आई अजय राय के अलावे पुलिस बल मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


