रांची पुलिस इस मामले में पकड़ा 5 संदिग्ध को, साथ ले गये
संताल एक्सप्रेस
हसामुद्दीन
तीनपहाड़- साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपाड़ा में तीनपहाड़ थाना, तालझारी थाना, बरहरवा व राजमहल थाना पुलिस द्वारा शनिवार की रात्रि को संयुक्त रूप से छापामारी कर रांची से अपहृत 4 वर्षीय बच्चा को सकुशल बरामद कर लिया. इसको लेकर चुटिया थाना रांची के इंस्पेक्टर पूनम कुजूर ने बताई की छत्तीसगढ़ जिला के अम्बिकापुर निवासी राजकुमार रजबाड़ी ने चुटिया थाना रांची में अपने चार वर्षीय पुत्री की रांची रेलवे स्टेशन से गायब होने की शिकायत किया था. जिसको लेकर थाना कांड संख्या 138/26 दर्ज किया गया था.मामला दर्ज के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला जहां बच्चे का अपहरण करते कुछ लोग को देखा गया.वही सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस द्वारा ट्रेस किया गया.जहां पुलिस को कुछ गतिविधि दिखी. उसके आधार पर चुटिया थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को सूचना दिया गया. जहां पुलिस अधीक्षक के आदेशनुसार तीनपहाड़ थाना, राजमहल थाना, तालझारी थाना और बरहरवा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर बच्चे को बाबूपाड़ा से बरामद किया. साथ ही इसमें शामिल संदिग्ध 5 लोगों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया और इसकी सूचना चुटिया थाना को दिया गया.
सूचना के बाद चुटिया थाना के इंस्पेक्टर पूनम कुजूर, लोअर थाना रांची प्रभारी लव कुमार खाद, गडहा प्रभारी अभिषेक कुमार बल के साथ तीनपहाड़ थाना पहुंच कर कागजी प्रक्रिया के बाद बरामद बच्चे को एवं पकड़ाएं सभी 5 संदिग्ध को भी साथ रांची ले गयी.
इस संबंध मे तीनपहाड़ थाना के एसआई महेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चा अपहरण मामले में पकड़ाएं सभी संदिग्ध को और बरामद बच्चे को कागजी प्रक्रिया के बाद रांची पुलिस साथ ले गयी .


