नाला (जामताड़ा):-– कलयुगी बेटे ने लाठी डंडे से पीट-पीट कर अपने ही मां की हत्या कर दी। घटना नाला थाना क्षेत्र के कुमबेदिया कालीपाथर गांव की है। बताया जाता है कि मृत्तिका नीलमुनी सोरेन (55), पति स्वर्गीय नुनूलाल सोरेन के बेटे लालन सोरेन(30) ने अपनी ही मां को लाठी डंडे से पीटकर पीटकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि गुरुवार रात को आरोपी बेटा लालन सोरेन कुमबेदिया गांव स्थित अपने चाचा(स्व मोतीलाल सोरेन) के श्राद्ध में उसका घर गया था जब श्राद्ध घर से बेटा लालन सोरेन अपना घर आया तो उसकी मां मृत्तिका (नीलमुनी सोरेन) ने कहा कि चाचा का घर क्यों गया था, इसी बीच उसका बेटा नशे की हालत में मां को लाठी डंडा सहित अन्य हथियार से मार कर मौत के घाट उतार दिया।
इस संबंध में नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना कल रात की है।आज शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।मृत्तिका नीलमुनी सोरेन का मृत शरीर खलियान के पीछे पड़ा हुआ था सिर पर गंभीर चोट थी। पुलिस को देखते ही आरोपी बेटा घर के पीछे डंगाल तरफ भागने लगा।पुलिस द्वारा खदेड़ कर उसे पकड़ा गया।इस संबंध में कांड संख्या 16/25, धारा 103(1)बी. एन. एस के तहत जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मौके पर अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक हेमकांत ठाकुर, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजय गहलोत सशस्त्र बल के साथ मौजूद थे।





