देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। उनके आगमन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा के देवघर जिला अध्यक्ष राहुल चंद्रवंशी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।मुख्यमंत्री सोरेन के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखा गया। राहुल चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं, किसानों और आम जनता के हित में लगातार काम कर रही है और इसी विश्वास के चलते आज झारखंड की जनता मुख्यमंत्री सोरेन के साथ मजबूती से खड़ी है।मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान स्थानीय प्रशासन और पार्टी कार्यकर्ता व्यवस्था संभालने में सक्रिय रहे।






