हर गांव में होगा मोर्चा का सिपाही

बोरियों –बोरियो प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत बिचपुरा पंचायत भवन में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की प्रखंडस्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई.बैठक में संगठन विस्तार एवं संगठन मजबूती को लेकर चर्चा किया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार7 महतो ने बताया कि मोर्चा की मजबूती को लेकर प्रखंड कमिटी का विस्तार कर हर ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्र के युवा पीढी को मोर्चा में सदस्यता दिलाने को लेकर कार्य करना है. ताकि क्षेत्र के हर गांव में मोर्चा के सिपाही हो.बैठक में नए प्रखंड कार्यसमिति का गठन किया गया.जिसमें सर्वसम्मति से बोरियो प्रखंड अध्यक्ष बैरिस्टर राय एवं प्रखंड सचिव मुंशी हांसदा को मनोनीत किया गया.वही अविलंब कार्यसमिति विस्तार को लेकर निर्देश दिया गया.मौके पर मंटू सोरेन, सामौली मुर्मू,विमल किस्कू,यदुनाथ सिंह,प्रकाश कुमार महतो सहित अन्य उपस्थित थे.





