गढ़वा । झारखंड के गढ़वा में दुर्गा पूजा के दौरान एक भयानक घटना सामने आई है, जहां एक लड़की को पूजा पंडाल से घर लौटते समय चार युवकों ने अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि वह पूजा पंडाल में दर्शन करके लौट रही थी, तभी रास्ते में चार युवकों ने घेरे लिया और उसकी इज्जत लूटने के इरादे से अपहरण कर लिया। आरोपी पीड़िता को पकड़कर नजदीकी नदी के किनारे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद जब पीड़िता को होश आया, तब उसने अपने एक सहेली को कॉल कर घटना की जानकारी दी। सहेली ने तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचित किया, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने तुरंत एक्शन लेकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
घटना ने लोगों में हड़कंप मचा दिया है और लोग इस कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
लोगों ने घटना की कड़ी निंदा कर कहा है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


