नप अध्यक्ष व कार्यपालक पदाधिकारी ने कर्मचारियों के साथ बैठकर की वार्ता
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज-अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन महासंघ के बैनर तले गुरुवार को नगर परिषद के लगभग 130 कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे. नगर परिषद कार्यालय समीप अपनी मांगो को लेकर समिति अध्यक्ष शिव हरि के नेतृत्व में धरना पर बैठ कर्मचारियों ने अपनी मांगों से संबंधित नारे भी लगाएं. नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह सुबह कर्मचारियों से वार्ता कर समझाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उनका प्रयास विफल रहा. वही नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने धरना कर रहे कर्मियों के मांगों को जायज बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन दिया और समाहरणालय पहुंचकर डीसी दीपक दुबे से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर कर्मियों के मांगो को पूर्ण करने का बात कही. नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव हरि ने बताया कि हमारी मांग है कि डे एनयूएलएम शाखा के सामुदायिक संगठन कर्ताओ के लंबित वेतन का भुगतान जल्द किया जाए, नगर परिषद के सभी कर्मियों का भुगतान समय पर हो, सेवानिवृत्त कर्मियों के उपदान की राशि का सेवानिवृत्त की तिथि से एक माह के अंदर किया जाए, नगर परिषद कर्मियों व उनके आश्रितों को पारिवारिक पेंशन का प्रत्येक माह भुगतान समय पर हो, दैनिक कर्मियों के वेतन बढ़ोतरी हेतु नया दर अप्रैल 2026 से भुगतान किया जाएं . उन्होंने कहा कि जब तक हम लोगो की मांग पूरी नहीं होती तब तक ये अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी ओर सफाई कर्मी व कार्यालय कर्मी कोई भी कार्य नहीं करेंगे.लगभग दो
बजे नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान व ईओ अभिषेक कुमार सिंह धरना स्थल पहुंचकर कर्मचारियों के साथ जमीन पर बैठकर एक -एक कर सभी मांगों पर वार्ता कर जल्द से जल्द सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिये.और हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की हड़ताल तुड़वाया.इस संबंध में झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन महासंघ सदस्य व नगर परिषद कर्मचारी संघ अध्यक्ष व कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की ओर 10 जुलाई से सभी सफाई कर्मी, दैनिक व परमानेंट कर्मी, कार्यालय कर्मी अपने अपने कार्यों में लौट जाएंगे. फेडरेशन महामंत्री अनुप लाल हरि ने कहा कि अध्यक्ष व ईओ ने बैठकर हमलोग की पांच सूत्री मांग को लिखित में मान लिया है. जिसके बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई.वही नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने कहा कि नगर परिषद के कर्मचारियों की मांग जायज है.उन्हे उनके हक के सरकारी सभी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए . उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों से कोई समझौता नही किया जाएंगा.जो लाभ उनको मिलना चाहिए वह लाभ उनको दिया जाएं.वही ईओ अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि कर्मियों की मांग मान ली गई है. प्रत्येक माह की 10 तारीख को सभी कर्मियों का मानदेय भुगतान कर दिया जाएगा.जो भी मांग है मान ली गई है. और धरना प्रदर्शन खत्म करवा लिया गया है. मौके पर राकेश पासवान, आयुष कुमार, केशो हरि, कन्हाई राउत, अजय कुमार हरि, किशन हरि, मो जाहिद, विनय हरि, मुन्ना सिन्हा,राजेश हरि, मंगल हरिजन, बदरी हरि, राजू हरि, प्रभु कुमार हरि, मो मंसूर अंसारी, मनोज सिन्हा, दीपक, रीता देवी, नरेश मलिक, विजय, चन्दन, सुनील, अजय, सुरेश, सुगना देवी, चंचला देवी, संजीव, बीरू, बद्री, लक्ष्मण, गौतम, राजेश सहित अन्य उपस्थित थे.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


