देवघर संताल एक्सप्रेस:-विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर देवघर विधानसभा अंतर्गत मोहनपुर प्रखंड के बिचगड़हा पंचायत के पथबिछिया गांव में देवघर विधानसभा स्तरीय सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मोहनपुर प्रखंड एवं देवघर प्रखंड क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले आदिवासी भाइयों, बहनों एवं माता को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा किया गया। इनमें कई महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए और कई पुरुषों को कृषि संबंधित बीजों के बारे में जानकारी देना, आसपास के गांव में आदिवासी समुदाय के बीच स्वास्थ्य परामर्श देना, इत्यादि अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर आजसू पार्टी देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा कहा गया कि जिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के वजह से भारत देश आजाद हुआ, जिनके खून-पसीने से झारखंड राज्य अलग राज्य बना सबसे ज्यादा पलायन इस आदिवासी समुदाय का आज के दिन हो रहा है ।आदिवासी घरों के लड़के दूर प्रदेश में जाकर मजदूरी का काम कर रहे हैं। बहुत दुख की बात है कि दूसरे प्रदेश में झारखंड राज्य का नाम तक लोग नहीं जानता है और अगर याद दिलाया भी जाए तो झारखंड को लेबर स्टेट कहते हैं।आदिवासी की बहन बेटी बड़े घरों में बर्तन साफ करने का का काम करती है। क्या इसी दिन के लिए आदिवासी के नाम पर आदिवासियों के वोट से 2019 में जीतकर आने वाले हेमंत सोरेन महागठबंधन सरकार सत्ता में आई ? आजसू पार्टी लगातार आदिवासियों के हित और अधिकार के लिए प्रयासरत है। कई आंदोलन आदिवासियों के हित और अधिकार सरकार से दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इतना ही नहीं देवघर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ज्वाला चौक पर सिद्धू कानू की प्रतिमा और कुंडा मोड़ के आगे त्रिकोण मोड पर बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी आजसू पार्टी की है।जल्द ही दोनों चौकों पर प्रतिमा आजसू पार्टी के द्वारा स्थापित की जाएगी।आज उक्त कार्यक्रम का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल झा द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता मोहनपुर प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सूरज कुमार द्वारा किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


