नई दिल्ली । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सोमवार को जेईई मेन पेपर 1 (बीई-बीटेक) का परिणाम जारी कर दिया। इसमें गया के शुभम कुमार ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। वे देशभर के उन 26 अभ्यर्थी में शामिल हैं, जिन्होंने 100 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। इस साल सेशन 2 में करीब 11.23 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जो इस परीक्षा की लोकप्रियता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है।
बात करें रिजल्ट की तो पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए लगभग 11.06 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से करीब 93त्न छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। यह आंकड़ा बताता है कि जेईई मेन अब भी देश की सबसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक बना हुआ है। जो छात्र इस परीक्षा में क्वालिफाई कर चुके हैं, वे अब जेईई एडवांस 2026 के लिए पात्र होंगे। यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की जाएगी, जो भारत के प्रतिष्ठित आईआईटी में प्रवेश का मुख्य द्वार मानी जाती है।


