दुमका। विधानसभा चुनाव से पहले पांच सूत्री मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश जल सहिया यूनियन संघ ने
शुक्रवार को झारखंड प्रदेश जल सहिया यूनियन की जिलाध्यक्ष रजनी मिर्धा के नेतृत्व में हाथों में मशाल लेकर रैली निकाली। रैली में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचीं हजारों महिलाएं दुमका के समाहरणालय परिसर में एक जुट हुईं। इस दौरान जल सहियााओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजनी मिर्धा ने कहा की हम लोगों के साथ काफी दुख हुआ है हम सभी प्रताड़ित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग के मुख्य मांगे हैं कि जल सहिया को स्थायीकरण किया जाय एवं राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय। प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास ने कहा कि जल सहिया विभाग का सारा कार्य समय पर पूरा करता है परंतु इनका वेतनमान लागू नहीं किया गया है विधानसभा चुनाव से पूर्व झारखंड सरकार जल सहिया का 18 हजार वेतनमान लागू किया जाए।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


