अहमदाबाद । भारतीय टीम अब रविवार को आईसीसी टी20 विश्वकप सुपर-आठ के पहले मुकाबले में पिछले बार की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। भारतीय टीम को इस मुकाबले में जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन न केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी बल्कि क्षेत्ररक्षण में भी करना होगा। भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक अच्छा नहीं रहा है। वह इसी के साथ ही इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक कैच छोड़ने वाली दूसरी टीम बन गयी है। भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 9 कैच छोड़े हैं। इस प्रकार वह सबसे अधिक कैच छोड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं सबसे अधिक 10 कैच छोड़कर आयरलैंड टीम पहले नंबर पर है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर नामीबिया की टीम है। उसने 6 कैच छोड़े हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोएशे ने भी माना है कि टीम के इस प्रकार कैच छोड़ने से हाथ आया मैच भी निकल सकता है। इसी कारण खिलाड़ी कैच पकड़ने का अभ्यास भी कर रहे हैं। डोएशे ने कहा, कैच छोड़ना काफी नुकसानदेह होता है और इससे परिणाम भी प्रभावित होता। इसे सुधारने के लिए खिलाड़ी प्रयास कर रहे हैं सुपर-8 चरण में हमारा सामना कुछ बहुत अच्छी फील्डिंग वाली टीमों से होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


