देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर सदर अस्पताल में कार्यरत एंबुलेंस कर्मी सह चालक का वेतन 3 महीने का नहीं मिलने से उनकी हालत खस्ता हो चुकी है. उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है उन लोगों को कहना है कि हम लोग 24 घंटे सेवा देते रहे हैं.बावजूद इसके हम लोग के साथ दोहरा रवैया अपना जा रहा है विगत 1 मार्च से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. वेतन के अभाव से हम सभी कर्मी अत्यंत तनाव में है. इस तरह बढ़ते महंगाई से अल्प वेतन के साथ काम करना और हर वर्ष नई-नई कंपनी द्वारा टेंडर लिया जाना इसीलिए शायद हम लोग के साथ यह व्यवहार हो रहा है। फूलों का कहना कि अब स्कूल कॉलेज ट्यूशन फी खानपान की सामग्री चारों तरफ की महंगाई बढ़ती जा रही है. लेकिन हम लोगों का वेतन वहीं के वहीं है. लोगों को कोई भी सरकारी छुट्टी नहीं दिया जाता 12 घंटे 30 दिन ड्यूटी करना पड़ता है जबकि वेतन 26 दिन का मिलता है ऐसा क्यों। फूलों की मांग है कि वेतन कोई कंपनी से दिए बगैर सीधा एनआरएचएम से वेतन दिया जाए और केंद्र सरकार द्वारा पारित वेतन दिया जाए. धरना प्रदर्शन में लगभग 100 से 150 एम्बुलेंस कर्माचारियों बैठे हैं। एंबुलेंस कर्माचारियों का धरना प्रदर्शन से मरीज को हो रही है परेशानी।
एंबुलेंस कर्माचारियों का मांग : –
* हमारे कंपनी जीवीके GVK EMRI का टेंडर अगस्त माह 2024 को समाप्त हो गई है।
* GVK EMRI कंपनी द्वारा अभी तक हम सभी कर्मचारियों को जॉइनिंग लेटर नहीं दिया गया।
* GVK EMRI कंपनी के द्वारा PF एवं ESIC की सुविधा नहीं दिया जा रहा है।
* GVK EMRI कंपनी द्वारा ₹14,418 रुपया वेतन के नाम पर ₹12,918 रुपया स्टाइपेंड दिया जा रहा है जबकि आरएफटी में साफ निर्देशित था कि मिनिमम वेजेस के तहत वेतन भुगतान किया जाएगा।
* GVK EMRI कंपनी द्वारा ट्रेनिंग भट्ट के नाम पर ₹1500 दिया जा रहा है जबकि हम लोग पुराने कर्मचारी हैं।
* पिछली कंपनी ZHL के अधिकारियों से बात करने पर बोला जाता है कि, NRHM से अभी तक हमको पेमेंट नहीं मिला है तो हम आप लोगों को पेमेंट कहां से करें।
* जब कोई नई कंपनी टेंडर लेती है तो हम सभी पूर्व से कम कर रहे हैं कर्मचारियों से रजिस्ट्रेशन के नाम पर मनमाना घुस मांगती है।
* सभी कर्मचारियों को NRHM से अस्थाई की जाए और NRHM से पेमेंट की जाए।
* सभी कर्मचारियों का पूरा वेतन भुगतान की जाए एवं समय-समय पर वेतन भुगतान की जाए एवं केंद्र सरकार से पारित वेतन दिया जाए।


