मसलिया: मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी पंचायत के मेनकाचक स्कूल मैदान में सोमवार को भूअर्जन विभाग की ओर से मुआवजा राशि के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान की गई। इस स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में दुमका विधायक बसंत सोरेन मौजूद रहे। उनके उपस्थिति में गोबरा मोड़ से न्याडीह एवं झगड़िया से रानीघाघर के संबंधित गांव के रैयतों को करीब 2 करोड़ की मुआवजा राशि भुगतान हेतु स्वीकृति पत्र दिया गया।विधायक श्री सोरेन ने कहा वर्तमान सरकार गरीबों के लिए काम कर रहीमसलिया प्रखंड क्षेत्र के सुग्गापहाड़ी पंचायत के मेनकाचक स्कूल मैदान में सोमवार को भू अर्जन विभाग की ओर से मुआवजा राशि के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान की गई।इस अवसर पर विधायक बसंत सोरेन मौजूद रहे।उंनके मजूदगी में गोबरा मोड़ से न्याडीह एवं झगड़िया से रानीघाघर के सम्बंधित गांव के रैयतों को करीब 2 करोड़ की मुआवजा राशि भुगतान को लेकर स्वीकृति पत्र दिया गया।विधायक श्री सोरेन ने कहा वर्तमान सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है, विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, गांव की विकास के सड़को से देखी जाती है गांव विकसित होंगे तभी राज्य विकसित का कल्पना कर सकते हैं,रैयतों की शिकायत पर विभाग को फटकार लगाते हुए विधायक ने निर्देश दिया कि स्वीकृति रैयत को अविलंब उनके खाते में राशि क्रेडिड कराएं। यह सरकार आपकी है,आपके हित में काम कर रही है।आपकी सरकार झामुमो की सरकार बनेगी तो आपकी अस्तित्व बचेगा औऱ झारखंड भी बचेगा। इस अवसर पर झामुमो प्रखड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख बासुदेव टुडू,पंचायत सचिव असित बरन गोलदार,विधायक प्रतिनिधि निशित बरन गोलदार,मसलिया बीडीओ अजफर हसनैन, सीआई ई अरविंद कुमार, भुवन कुमार यादव,प्रभु राय सहित दर्जनों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व अंचल क्षेत्र के रैयत मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


