*एथलेटिक्स में एमानुएल किस्कू, कबड्डी में राहुल कुमार, प्रीति कुमारी भाग लेंगे*
*एथलेटिक्स तकनीकी पदाधिकारी में योगेश यादव एवं झारखंड कुश्ती टीम कोच प्रकाश सिंह बादल निभा रहे अपनी भूमिका*
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
साहिबगंज -खेल एवं युवा मामले भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर जगदलपुर एवं सरगुजा में आयोजित हो रहे प्रथम खेलो इंडिया जनजातिय (ट्राइवल) गेम्स के लिए खेल विभाग द्वारा जिले में संचालित आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एथलीट एमानुएल किस्कू का चयन 110 मीटर हर्डल्स एवं 4 गुणा 100 मीटर रिले तथा रायपुर में हो रहे प्रदर्शनी कबड्डी मैच में राहुल कुमार , प्रीति कुमारी कल से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.वहीं प्रशिक्षक योगेश यादव एथलेटिक्स स्पर्धा में नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल तथा कुश्ती प्रशिक्षक प्रकाश सिंह बादल झारखंड राज्य कुश्ती टीम कोच का दायित्व निभाएंगे. इस उपलब्धि पर डीसी हेमंत सती, उपविकास आयुक्त सतीश चंद्रा,आईटीडीए. निदेशक संजय कुमार,अपर समाहर्ता गौतम भगत,जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा नंद झा,जिला खेल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष,जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश यादव,सचिव माधव चंद्र घोष, कल्याण श्रीवास्तव,ओम ततसत,संतोष उर्फ टिंकू, खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, जिला कबड्डी संघ के सचिव नवनीत उर्फ सोनू, बिरेंद्र कुमार,आदित्य कुमार, कोच अशोक साहनी, निमाई चौधरी समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी.


