गोपीकांदर । थाना क्षेत्र के गोपीकांदर-खरोनी मार्ग के मोहालो तीखा मोड़ पर एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। रविवार दोपहर एक्सप्रेसो कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में दोनों ही वाहन के परखच्चे उड़ गए है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है तो वहीं बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। आधा दर्जन लोग घायल है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय और गोपीकांदर पुलिस ने सभी पाँच घायलों को गोपीकांदर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद दो युवकों को बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया है।
सुनयन डेहरी की इलाज के दौरान दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मृत्यु हो गई, जबकि कार्तिक डेहरी का इलाज अभी जारी है। तीसरे युवक मिट्ठू कुमार को हल्की चोटें आई हैं, और उनका इलाज गोपीकांदर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। बोलेरो चालक भी इस दुर्घटना में घायल हो गया है और उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोपीकांदर के रामधन प्रसाद देहरी सहित चार युवक अपने मारुति एक्स प्रेसो (जेएच 04 यू 8586) से मोहालो से अपने घर गोपीकांदर आ रहा था। इसी बीच कारुडीह मोड़ और मोहालो के बीच तीखा मोड़ पर दोनों वाहन में जोरदार आपसी टक्कर हो गई। कार में सवार अभिषेक चांद और सतन मरांडी, बाइक पर सवार सोनाय देहरी, कार्तिक देहरी और मिठू कुंवर को काफी चोट आई है। सीएचसी गोपीकांदर में डॉ रवि शंकर प्रसाद के द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। सोनाय देहरी और सतन मरांडी की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर किया गया है। सनत मरांडी मोहालो गांव का रहने वाला है जबकि पिंडरगढ़िया, जाड़ोपानी और गोपीकांदर का रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बता दें कि इलाज के दौरान दुमका फूलों-झानों मेडिकल कालेज अस्पताल में सोनाय देहरी की मौत हो गया हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


