साहिबगंज – जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के अजुमन नगर मुहल्ला में बुधवार की रात लगभग 12 बजे दामाद ने अपने ससुर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया.परिवार वालों ने आनन-फानन मे उक्त व्यक्ति को घायलावस्था मे इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचा.जहां चिकित्सक डा कुलदीप कुमार गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया

.मिली जानकारी के अनुसार मृतक अंजुम्मन नगर मुहल्ला निवासी 55 वर्षीय मो असलम है.वही मामले की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह सदलबल सदर अस्पताल पहुंच कर परिजनो से घटना के संबंध मे जानकारी ली.और परिजनो के सहयोग से पुलिस ने आरोपी दामाद बिहार के मुंगेर निवासी मो अब्दुल को साहिबगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.वही मो असलम की मौत की खबर सुन परिवार वाले सदर अस्पताल मे दहाड़ मारकर रोने लगे.





