पटना । दानापुर स्थित लखनिबीघा में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को दिन दहाड़े गोली मारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। घायल युवक रौशन कुमार खगौल रोड स्थित वाटर पार्क में टिकट काउंटर पर काम करता है। घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे चीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
जानकारी अनुसार यह घटना सुबह 11 बजे हुई, जबकि रौशन बाइक से खगौल जा रहा था। तभी अचानक बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायर कर दिए। गोली उसके दाहिने हाथ में लगी है। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए घायल युवक को दानापुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल की मॉ का कहना है कि उसके बेटे की किसी कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह इस मामले को निजी विवाद बता रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरु कर दी है। आरोपियों की पहचान के साथ गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। बहरहाल इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वो दिन दहाड़े गोली चलकार किसी को भी घायल कर दे रहे हैं।






