जामताड़ा : भारतीय जनता पार्टी का राज्यव्यापी कार्यक्रम परिवर्तन यात्रा का रथ शुक्रवार को जामताड़ा पहुंचा। इसी निमित्त जामताड़ा शहर स्थित यज्ञ मैदान में परिवर्तन यात्रा सभा का आयोजन किया गया। इस विशाल सभा में पार्टी का नारा ना सहेंगे, ना कहेंगे, बदल के रहेंगे के साथ हजारों हजार की संख्या में जामताड़ा विधानसभा के आमजनों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस परिवर्तन यात्रा सभा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल की सांसद लॉकेट चटर्जी सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जिलाध्यक्ष सुमित शरण, विरेन्द्र मंडल, दुबराज मंडल, हरिमोहन मिश्रा, बिनोद मंडल, सुनील हांसदा, मनीष दुबे, कमल गुप्ता, कमलेश मंडल सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि लॉकेट चटर्जी ने परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य का संपूर्ण विकास भाजपा के शासन में ही संभव है। वर्तमान झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की गठबंधन सरकार सिर्फ अपना कल्याण करने में लगी हुई हैं। उसे न तो आमजनों की चिंता है और न ही आदिवासियों की इस सरकार को चिंता है और न ही. बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की। वोट बैंक की राजनीति के चलते इस गठबंधन सरकार ने पूरे संथाल परगना की डेमोग्राफी चेंज कर दी हैं। इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना हैं। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान गठबंधन हेमंत सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। पिछले 5 वर्षों में इस गठबंधन सरकार ने जनमानस की भलाई और राज्य की भलाई के लिए कार्य नहीं किया है । इन सब बातों मुद्दों को लेकर राज्य भर की जनता में आक्रोश है और परिवर्तन की लहर हैं। राज्य की जनता इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी। भारतीय जनता पार्टी आमजन मानस में परिवर्तन की मांग की साक्षी बनी है ,सहयोगी बनी हैं। राज्य की जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी राजव्यापी कार्यक्रम परिवर्तन यात्रा चल रही है। इसी निमित्त आज जामताड़ा विधानसभा अंतर्गत जामताड़ा शहर स्थित यज्ञ मैदान में विशाल सभा का आयोजन हुआ हैं। प्रत्येक विधानसभा में जुट रही हजारों हजार की संख्या में आम जनों की उपस्थिति यह बता रही है कि प्रत्येक विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है और राज्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनना तय है। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण भाजपा जामताड़ा नगर अध्यक्ष गोउर बावरी, सुनील हांसदा, कमल गुप्ता, विनोद मंडल, मोहन शर्मा, राजेश यादव सुकुमार सरखेल, पिंटू गुप्ता, कमलेश मंडल, मनीष दुबे, कार्तिक भंडारी, मितेश शाह,राजेश मंडल, संजय ओझा मुकेश यादव, कार्तिक भंडारी, रणजीत राणा, दुबराज मंडल, निर्मल सोरेन ,दीपक सिंहा लोकेश महतो ,श्यामल मंडल, राजेंद्र मंडल कुणाल सिंह, प्रदीप राउत, लखिंद्र सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता गण एवं आमजन उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


