– भव्य शोभा यात्रा के बीच जिला मुख्यालय की स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जित
गोड्डा : जिला मुख्यालय के दुर्गा मंदिरों में स्थापित देवी भगवती दुर्गा सहित अन्य प्रतिमा रविवार को भव्य शोभा यात्रा के बीच जल को समर्पित कर दिया गया। शोभा यात्रा के दौरान माता दुर्गा की एक झलक पाने को लेकर सड़कों के किनारे श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं ने माता को सिंदुर, मिठाई व अगरबत्ती से आराधना की और अश्रुपूरित नेत्रों से अंतिम बिदाई दी। शोभा यात्रा के वाहनों पर एक स्वर से बज रहे गीत आउंगी- आउंगी अगली बरस फिर आउंगी सहित अन्य गीतों ने तो माहौल को और भी आध्यात्मिक बनादिया। जिला मुख्यालय में रौतारा- बढ़ौना दुर्गा मंदिर, शिवपुर -सिनेमाहाल मंदिर, बड़ी दुर्गा मंदिर बाबूपाड़ा, गांधीननगर दुर्गा मंदिर, भतडीहा दुर्गा मंदिर व कुरमन दुर्गा मंदिर की प्रतिमा को शोभा यात्रा में शामिल किया जाता है। इसके लिए दोपहर बाद से ही सभी मुख्य मार्गां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो जाती है। विसर्जन में शांति व्यवस्थ् के लिए पुलिस बल को भारी मसक्कत करना पड़ा । शोभा यात्रा के दौरान हो रहे जयषोष से सारा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। शोभ यात्रा में विभिन्न तरह के बाजे- गाजे व नगाड़ी की चोट पर युवकों की टोली थिरती रही। रंग- अबीर उड़ते रहे। शांति व्यवस्था को लेकर नगर थाना स्थित असनबनी के पास मंच बनाया गया है। यहां वरीय पदाधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जबकि विभिन्न हिन्दु व मुस्लिम संगठनों की ओर से ठंडा जल व सर्बत की व्यवस्था की जाती है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


