भाजपा ने किया आभार सह अभिनंदन समारोह का आयोजन
नोनीहाट –भाजपा की ओर से शनिवार को भाजपा जरमुंडी विधानसभा का आभार सह अभिनंदन समारोह का आयोजन जरमुंडी विधानसभा के विधायक देवेंद्र कुंवर के निज आवास पर किया गया। मंच का संचालन करते हुए जरमुंडी विधानसभा के प्रभारी चुननूकांत सहाय ने समारोह का शुभारंभ किया | जरमुंडी विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्षों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरवकांत झा को गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। मौके पर जरमुंडी विधानसभा विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जामा विधान सभा के प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद अभय कांत प्रसाद, जरमुंडी विधानसभा प्रभारी चुन्नू कांत सहाय, जरमुंडी विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष समारोह में मौजूद रहे | सभा को संबोधित करते हुए वर्तमान विधायक देवेंद्र कुंवर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं दिन रात जनता के साथ रहूँगा और विकास में चार चाँद लगाऊंगा| कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए मै हमेशा तत्पर रहूँगा | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए आगे बढ़कर कार्य करने की आवश्यकता है| जिससे क्षेत्र में पुनः एक बार फिर विकास की गंगा बहें| यह जीत हम सबों की जीत है | समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया | कार्यक्रम में मुख्य रूप से जरमुंडी विधानसभा प्रभारी चुन्नूकांत सहाय, जिला अध्यक्ष गौरवकांत ,जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, जामा विधानसभा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू, देवेंद्र कुंवर की पुत्री मीनू कुमारी, जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष एवं अनेकों भाजपा समर्थक शामिल रहे |




