संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो हरिणडांगा हाईस्कूल मैदान में आयोजित मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान अजहर इस्लाम ने आजसू पार्टी का दामन थामा। सुदेश महतो ने अजहर इस्लाम का माला पहनाकर स्वागत किया। श्री सुदेश कुमार महतो ने प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन तथा पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पर जमकर अपने भाषण के माध्यम से हमला बोला. पहला हमला मुख्यमंत्री मैया योजना को लेकर था.इसके बारे में वह कहते दिखे की जब मैं ने मुख्यमंत्री मैया योजना की घोषणा सीएम के द्वारा सुनी तो मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पिछले मेनिफेस्टो को पढ़ा. मेनिफेस्टो में कहीं पर भी मुख्यमंत्री मैया योजना के बारे में जिक्र नहीं था. और ना ही इस योजना के लिए आम बजट मैं किसी तरह की कोई प्लानिंग थी. जनता को यह समझना होगा कि मुख्यमंत्री मैया योजना सिर्फ एक चुनावी लॉलीपॉप है. उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा लिए गए निर्णय राज्य के लोगों के लिए अबुआ आवास निर्माण योजना पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि जब इस योजना की घोषणा हुई थी तो बताया गया था कि प्रदेश के 21 लाख लोगों को अबुआ आवास के तहत मकान मिलेगा. परंतु पूरे प्रदेश में मात्र 120000 के करीब ही अबुआ आवास की स्वीकृति हुई है. 21 लाख लोगों के सर पर छत बनाने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कम से कम चार बार मुख्यमंत्री बनना पड़ेगा और पूर्व ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम को चार बार मंत्री बनना पड़ेगा तो ही यह संभव है यानी के अबुआ आवास के तहत झारखंड के 21 लाख लोगों के सर पर छत मिलने के लिए आने वाली पीढ़ियां हमारी खत्म हो जाएगी. उन्होंने अपने भाषण के दौरान स्थानीय समाजसेवी अजहर इस्लाम का लोगों से आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जन समर्थन मांगा।


