बैंक अधिकारी मशीन ख़राब होने का दिया जा रहा है हवाला
जयराम मंडल
संताल एक्सप्रेस

उधवा। झारखंड में लगभग सभी विभागों के हजारों पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं। जिससे कार्यालय में कार्य अति धीमी गति से हो रही है या सैकड़ों फाइल लम्बित पड़े हुए हैं। इधर सरकार कुछ पदों पर नियुक्ति निकाली है।प्रक्रिया की त्रुटि और नियुक्ति में गड़बड़ी के कारण समय पर नियुक्ति नहीं हो पा रहा है।दूसरी ओर राज्य में लाखों युवा बेरोजगारी की दंश झेल रहे हैं। इधर सरकार के आदेशानुसार साहेबगंज जिले में चौकीदार की कुल 315 पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है।जिसकी आवेदन करने की तारीख 16 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक तिथि निर्धारित किया गया था। लेकिन कुछ उम्मीदवारों के द्वारा तय समय सीमा में कार्यालय में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण छुट गये थे।इसी के मद्देनजर उपायुक्त सह दंडाधिकारी ने 26 सितंबर को एक आदेश जारी कर पुनः तिथि को बढ़ाने का फैसला किया है, और 24 सितंबर से 4 अक्टूबर तक समय निर्धारित किया है। वहीं विज्ञापन के अनुसार आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए 200 रुपये आवेदन शुल्क है। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिला अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।लेकिन उम्मीदवारों को बैंक ड्राफ्ट निर्गत नहीं होने के कारण उधवा प्रखंड के सैकड़ों युवा आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। युवाओं का कहना है कि प्रखंड में विभिन्न बैंकों के चार मुख्य शाखाएं हैं, जिसमें बैंक ऑफ इंडिया राधानगर, भारतीय स्टेट बैंक श्रीधर,व उधवा तथा वनांचल ग्रामीण बैंक उधवा शामिल हैं। युवाओं का कहना है कि जब बैंक शाखा में ड्राफ्ट के लिए जाते हैं तो, कर्मियों व अधिकारी के द्वारा कहा जा रहा है कि मशीन ख़राब है, ड्राफ्ट निर्गत करना संभव नहीं है। बैंक अधिकारियों के द्वारा 3 अक्टूबर को ड्राफ्ट देने की बात कही जा रही है। युवा बैंक के चक्कर काट रहे हैं, जिसके कारण परेशानी हो रही हैं।लेकिन सवाल उठता है कि एक साथ चारों शाखाएं का मशीन में खराबी का हवाला देना कहीं ना कहीं दाल में कुछ काला दिखाई दे रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि बैंक ड्राफ्ट समय पर निर्गत नहीं होने के कारण क्षेत्र के युवा चौकीदार के पद पर आवेदन करने से वंचित रह जाए,और नौकरी की आस में बैठे सैकडों लोगों को निराश ना कर दे।





