देवघर संताल एक्सप्रेस:-शहर में घरेलू जरूरतों से जुड़े उत्पादों की खरीदारी के लिए शनिवार को ‘हाउस ऑफ सुजाता गैलरी’ का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में डॉ. सुनील खवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान में घर की दैनिक जरूरतों से जुड़े विभिन्न उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। संचालकों की ओर से ग्राहकों को बेहतर विकल्प और सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सुनील खवाड़े ने प्रतिष्ठान के संचालक नीरज झा एवं प्रणव झा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देवघर में लगातार नए व्यवसाय और सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। ऐसे प्रतिष्ठानों से स्थानीय लोगों को बेहतर उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध होने के साथ ही रोजगार एवं व्यापार को भी बढ़ावा मिलता है। उद्घाटन समारोह में प्रतिष्ठान के मालिक नीरज झा एवं प्रणव झा के अलावा नवीन शर्मा, सतनारायण खवाड़े, राजेश मिश्रा, रोहित पांडेय, मनोज पांडेय, दीपू साह, अशोक मिश्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


