रांची । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के समापन संबोधन में कहा कि हम जैसे कमजोर और आदिवासी लोग जब मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो विपक्ष और भाजपा के लोगों को तकलीफ होती है। उन्होंने परिसीमन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी सीटों को घटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। लंबित नियुक्तियों को जल्द करेंगे पूरा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लंबित नियुक्तियों को जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सदन को लंबे समय के बाद नेता प्रतिपक्ष मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल रॉयल्टी के अलावा भी केंद्र पर झारखंड सरकार का बकाया है, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की तमाम साजिशों और सरकार गिराने के प्रयासों के बावजूद उनकी सरकार पहले से अधिक मजबूती के साथ सत्ता में वापस आई है। जनता ने विपक्ष का असली चेहरा देख लिया है और उनका नकाब अब पूरी तरह उतर चुका है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर वित्तीय भेदभाव का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र झारखंड के वित्तीय अधिकारों का हनन कर रहा है। पेंशन योजना में केंद्र का हिस्सा रोक दिया गया है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार हेलीकॉप्टर एंबुलेंस की फ्री सेवा शुरू करेगी और हर अस्पताल में हेलीपैड बनाया जाएगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

———————————————-‘
विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
रांची । बजट सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने समापन संबोधन के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी। उल्लेेखनीय है कि बजट सत्र की शुरूआत 24 फरवरी को हुई थी। इस बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस थे।
———————————————-‘
जनजातीय भाषा के शिक्षकों की होगी नियुक्ति : मंत्री
शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य के जनजातीय भाषाओं के संरक्षण को लेकर कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को मातृभाषा में पढ़ाई को लेकर पांच सदस्यीय समिति ने पश्चिम बंगाल का दौरा कर रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट की समीक्षा कर और स्कूलों का सर्वे करा के जनजातीय भाषा की शिक्षकों की बहाली की जाएगी। इससे संबंधित गैर सरकारी संकल्पत को कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने अविस्ताव के तहत लाया था। मंत्री के जवाब के बाद उन्होंने अविस्ताव को वापस ले लिया। गुरुवार को द्वितीय पाली में गैर सरकारी संकल्प के तहत कुल 43 अविस्ताव रखे गए।
———————————————-‘
एचईसी विस्थाापितों को दिए जाएंगे 393 आवास : मंत्री
रांची । एचईसी के विस्थापितों के लिए विधानसभा के पास बनाए गए 393 आवास जल्द ही हैंडओवर किया जाएगा। यह बातें नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को द्वितीय पाली में गैर सरकारी संकल्प के तहत भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के सवाल के जवाब में कही। मंत्री ने कुटे, आनी, मुड़मा, लाबेद और तिरिल के रैयतों को एचईसी की बची हुई जमीन के लौटाने के सवाल पर कहा कि एचईसी केंद्र सरकार का उपक्रम है। ऐसे में यदि केंद्र सरकार रैयतों की जमीन राज्य सरकार को लौटा दे तो राज्?य सरकार इसे तत्काल रैयतों को दे देगी। मंत्री ने कहा कि एचईसी से जुड़े विस्थापन से जुड़ा मामला वृहद स्तर का है, लेकिन सरकार विस्थापितों को आवास देने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने का प्रयास करेगी। वहीं इससे संबंधित अविस्ताव को विधायक नवीन जायसवाल ने वापस नहीं लिया। इसके बाद विधानसभा अध्यसक्ष रबींद्र नाथ महतो ने वोटिंग कराई, लेकिन अविस्ताव के विपक्ष में बहुमत रहने से यह अविस्ताव गिर गया।





