स्वास्थ्य कारणों के चलते पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद कम
सीएम हेमंत सोरेन के अलावा नए चेहरे के रूप में झामुमो के मंच पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन दिखेंगी
दुमका। झारखंड विधानसभा चुनाव में मिले भारी बहुमत से उत्साहित झामुमो अपना 46वां झारखंड दिवस दुमका गांधी मैदान समारोह भव्य तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को झामुमो की संथाल परगना प्रमंडलीय दुमका क्लब में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम वृहत रूप से मनाने को लेकर मंत्री, नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। बैठक में सांसद नलिन सोरेन, महेशपुर से विधायक डॉक्टर स्टीफन मरांडी, दुमका के विधायक बसंत सोरेन, अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन, जामा विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी, शिकारीपाड़ा के विधायक आलोक सोरेन, सारठ विधायक चुन्ना सिंह, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू सहित झामुमो के नेता शामिल रहे। इस बार 2 फरवरी झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए खास अवसर होगा। हो भी क्यों ना झारखंड मुक्ति मोर्चा 2024 में लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज हुई है। कार्यक्रम में इस बार पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन की कमी खलेगी, क्योंकि स्वास्थ्य कारणों के चलते उनके कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद कम जताई जा रही है। वहीं इस बार नए चेहरे के रूप में झामुमो के मंच पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन दिखेंगी।

इस बार सीएम हेमंत सोरेन के अलावे मंच पर गाण्डे विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का संबोधन खास होगी। पूरी मंच पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन का भाषण सुनने और झारखंड मुक्ति मोर्चा की राजनीतिक दशा दिशा देने और कार्यकर्ता में जोश भरने का यह स्थल गवाह रहा है। सीएम हेमंत सोरेन के भाई विधायक बसंत सोरेन ने प्रमंडलीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग समाज को सचेत करने का काम करते हैं हमारी परंपरा रही है कि इस दिवस के माध्यम से हम लोग यहां की समस्याओं को मेमोरेंडम के माध्यम से सरकार के पास रखने का काम करते हैं। पिछली सरकार में हमलोगों ने कई कठिनाइयों का सामना किया है। जिसमें दो वर्ष कोरोना देखा है और 6 महीने सीएम हेमंत सोरेन का कारावास देखा है, 6 महीने चुनाव देखा है। कुल मिलाकर सरकार को मात्र 2 वर्ष ही काम करने का मौका मिला है। जिससे एक बार फिर से जनता ने हमलोगों को चुना है। हमलोग सरकार से इस बार 5 सालों के लिए है। इसलिए जितनी जिम्मेवारी सरकार की उतनी ही जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की भी है ताकि यह सरकार सही ढंग से चले।





