वाराणसी । वाराणसी में गंगा ने रौद्र रूप धारण कर चुकी है। लगातार बढ़ता जलस्तर अब लोगों को डराने लगा है। वाराणसी के घाट-मंदिर सब कुछ गंगा के जल में समा चुके हैं और अब गंगा का पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। वाराणसी के सभी 84 घाट जलमग्न हो गए हैं। घाट डूबने के बाद अब गलियों में गंगा तेजी से बढ़ रही है। अगले 24 घण्टे सबसे अहम है क्योंकि रफ्तार यूं ही रही तो अगले 24 घण्टे में गंगा खतरे के निशान को पार कर सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय नाविक ने बताया कि बीते दो दिनों में तूफानी रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ा है। इन दो दिनों में करीब 10 फीट तक गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण नाविकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी रात नावों की निगरानी कर रहे है। इसके साथ ही लगातार बढ़ते जलस्तर से बार बार उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर बांधना भी पड़ रहा है। वहीं पुरोहित भी अपने चौकियों को घाटों से हटाकर गलियों में शिफ्ट कर रहे हैं। घाट किनारे छोटे दुकानदारों की ऑफत भी बढ़ गई है क्योंकि उनकी दुकानों तक पानी पहुंच गया है। तटवर्ती इलाकों में भी घरों तक गंगा का पानी पहुंच गया है, जिसके कारण लोग अब घरों को छोड़ राहत शिविर में जा रहे हैं। प्रशासन ने 40 से ज्यादा बाढ़ राहत शिविर लगाए हैं, इसके साथ ही 21 बाढ़ चौकियां भी बनाई है। इन सब के अलावा जल पुलिस, एनडीआरएफ की टीम को भी प्रशासन ने पूरी तरह से सक्रिय रखा है। गंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से भी गहरे पानी में स्नान नहीं करने की चेतावनी दी जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


