दुमका। शहर में स्थापित नि:शुल्क आवाहन आईएएस एकेडमी के सभी युवा सदस्य छात्र ने मंगलवार को दुमका के आउटडोर स्टेडियम प्रांगण में स्वच्छता अभियान में भाग लिया ।इस कार्यक्रम को छात्र सौरभ झा द्वारा नेतृत्व किया गया साथ ही साथ छात्रगण के द्वारा शपथ ली गई। कि हम लोग अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे और अन्य लोगों को स्वच्छ रखने को प्रेरित भी करेंगे। आवाहन आईएएस एकेडमी नि:शुल्क प्रतियोगिता परीक्षा का संस्थान विगत तीन वर्षों से कार्यरत है। इस दौरान लगातार कई स्टुडेंट्स सफल हुए है जिनमें सौरव भगत बीपीएससी में 34वीं रेंक हासिल कर डीएसपी का पद प्राप्त किये ,उत्पाद पुलिस सी जी एल एवं अन्य नौकरी में लगातार सफलता पा रहे हैं। साथ ही साथ शिक्षा के साथ संस्कार का अद्भुत ज्ञान बच्चों को दिया जाता है। जिससे एक सभ्य समाज का निर्माण हो सके। इस आवाहन से उन बच्चों को विशेष रूप से फायदा है जो आर्थिक रुप से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे थे। और उन छात्राओं को फायदा मिल रहा जो बाहर रह कर पढाई करना सुरक्षित नहीं महसूस करते है।ऐसे समाज का निर्माण में सभी के योगदान की जरूरत है। खासकर ऐसे विचारों से निर्मित संस्थान की जो समाज के अंतिम पंक्तियों के लोगों के लिए नि:शुल्क और निस्वार्थ है।साल के अंतिम दिन स्वच्छता के संकल्प के साथ
संस्थान के शिक्षक आलोक कुमार चौधरी और छात्र और छात्राएं सौरभ झा आयुष मिश्रा शोमी, मधु कुमारी,यशवंत कुमार आदर्श कुमार ,प्राची शर्मा , बहामुनी मुर्मू , संतोष सोरेन ,आलोक कुमार ,अमित यादव ,योमेश कुमार ,पूजा कुमारी ,मयंक कुमार ,दीपक कुमार ,गोलू सिंह ,आदित्य किशोर ,अनंत कुमार मोहम्मदफरहान ,रेहान ,आकाश कुमार , मोहम्मद इमरान हैदर ,एवं अन्य छात्रों की टोली सफाई कार्यक्रम में शामिल रहे।




