संताल एक्सप्रेस संवाददाता
बरहेट – साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड क्षेत्र के शिवगादी कीताटोला के समीप बुधवार की सुबह पच्छिम बंगाल के श्रद्धालुओं से भरा एक चार पहिया टीयूभी 300 वाहन डब्लू बी 68 एक्स 3789 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में घुस गया. हुई दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. घायलों के अनुसार सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं.
जो पश्चिम बंगाल के नीमतीता के रहने वाले है.सभी अपने वाहन से शिवगादी धाम पूजा-अर्चना करने के लिए जा रहे थे.बताया गया कि स्टेरिंग फंस जाने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका. जिससे वाहन मुख्य सड़क से नीचे चला गया.इस दुर्घटना में नीमतीता समशेरगंज निवासी 47 वर्षीय सीता सिंह, नीमतीता निवासी 11 वर्षीय अरिदम सिंह,43 वर्षीय बेतिका सिंह,50 वर्षीय ईति सिंह ,25 वर्षीय सुमित सिंह घायल हो गया. सभी घायलों का उपचार शिवगादी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ निकिता रावत, एमपीडब्ल्यू सतीश प्रसाद तथा एएनएम निर्मला कुमारी ने किया.


