दुमका । सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के पूर्व सिंडिकेट सदस्य गुंजन मरांडी मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिल कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।इस ज्ञापन में एसकेएमयू के प्रभारी कुलपति डॉ. बिमल प्रसाद सिंह के कार्यकाल में विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार और अवैध नियुक्तियों की जांच की मांग की।छात्र नेता गुंजन मरांडी ने राज्यपाल को दिए ज्ञापन में नीड बेस्ड सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति में हुई धांधली की चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि प्रभारी कुलपति ने अपनी पुत्री को देवघर कॉलेज में नियुक्त किया है।बीएड कॉलेजों की मान्यता खत्म होने के बाद बीएड शिक्षकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया गया है।उन्होंने पुस्तकालय विज्ञान की पढ़ाई कर चुके छात्रों की लाइब्रेरियन के रिक्त पदों पर बहाली करने की मांग भी राज्यपाल से की।नैक की मान्यता के लिए भी पुस्तकालयों का सुदृढ होना आवश्यक है।राज्यपाल ने सकारात्मक आश्वासन दिया।






