संताल एक्सप्रेस संवाददाता
मंडरो- प्रखंड अंतर्गत बसहा पंचायत बथान टोला गांव में न्यू ज्योति स्पॉटिंग क्लब बथान टोला बसहा के द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.जिसमें कुल सोलह टीमों ने भाग लिया. मंगलवार को सेमीफाइनल मैच पुर्णिया बिहार एवं हिचाघुट साहिबगंज के टीम के बीच खेला गया. जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम के द्वारा फुटबॉल में कीक मार कर एवं फीता काट कर किया गया. इस संबंध में लोबिन हेम्ब्रम ने बताया कि खेल को खेल की भावना से खेला जाना चाहिए. खेल से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक,नैतिक निर्माण का विकास होता है. साथ ही एकता व भाईचारा की भावना बनी रहती है. इस दौरान पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया.मौके पर न्यु ज्योति स्पोर्टिंग क्लव के अध्यक्ष अपराहन टुडू, सचिव बोर्नाडिस टुडू, कोषाध्यक्ष संजय टुडू,अब्दुल जब्बार अंसारी, मुंशी टुडू, प्रेम सोरेन,मंजर आलम, अबुजर अंसारी,करीम अंसारी, विजय मरांडी,छोटू कुमार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी महिला एवं पुरूष उपस्थित थे.


