दुमका । रविवार को ए.एन. कॉलेज दुमका के शासी निकाय (गवर्निंग बॉडी) का गठन किया गया।सर्व सम्मति से सांसद नलिन सोरेन को अध्यक्ष और जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी को सचिव चुना गया।सांसद नलिन सोरेन की अध्यक्षता में हुई गवर्निंग बॉडी (जीबी) की बैठक में शिक्षाविद सदस्य डॉ. लुईस मरांडी,अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार,यूनिवर्सिटी रिप्रजेंटेटिव डॉ. संतोष कुमार सिंह,प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह और टीचर्स रिप्रजेंटेटिव प्रो.सुलेमान हांसदा मौजूद थे।
बता दें कि ए.एन. कॉलेज,दुमका की नवनिर्वाचित सचिव डॉ. लुईस मरांडी का इस कॉलेज से पुराना नाता रहा है।वह पूर्व में कॉलेज जीबी की अध्यक्ष रह चुकी हैं।तब वह दुमका की विधायक थीं और झारखंड सरकार में मंत्री थीं।डॉ.लुईस मरांडी के सचिव बनने पर ए.एन. कॉलेज के शिक्षकों में हर्ष है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


