गिरिडीह । जेएसएससी – सीजीएल परीक्षा नियुक्ति मामले की जांच कर रही सीआइडी के निर्देश पर बुधवार को गिरिडीह जिले के गावां थाना पुलिस टीम के सहयोग से सीआडडी टीम ने संजय कुमार फूड इस्पेक्टर मानगो (जमशेदपुर) को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस की टीम ने उन्हें गांवा के पिहरा स्थित उनके पैतृक आवास से हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि संजय कुमार जमशेदपुर को मानगो में फूड इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। जेएसएससी – सीजीएल मामले में उनकी भूमिका से जुड़े संभावित कनेक्शन को लेकर सीआईडी उनसे पूछताछ कर रही है। हलाकि जांच एजेंसी की ओर से उनकी भूमिका को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सूत्रों की माने तो जांच एंजेसी के पास पुख्ता सबूत है उसी के आधार पर उन्हे पकड़ा गया और फिर बुधवार को टीम अपने साथ रांची ले गई।
उल्लेखनीय है कि सीआईडी ने जांच के दौरान अबतक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों, कथित एजेंटों और परीक्षा संचालन से जुड़े लोगों से पूछताछ की है। झारखंड की सियासत में चर्चित इस मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए एजेंसी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले भी कई सफल अभ्यर्थियों और अन्य संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
28 अगस्त को चार सफल अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी की गई थी। इनमें दीपक कुमार, उमेश कुमार राय, विजय कुमार तिवारी और आनंद कुमार सिंह शामिल थे। इसके बाद कार्रवाई का दायरा गिरिडीह तक भी पहुंचा। जहां बेंगाबाद से जेएसएससी – सीजीएल में सफल एएसओं समीर कुमार उर्फ शालू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


