गोड्डा : सरकार कोई भी हो अवाम को रोजी – रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा चाहिए। नई सरकार से भी बस इतनी ही उम्मीद है। इससे आगे अगर सरकार कुछ और दे सकती है तो जनता को अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड दे। साथ ही राज्य को उन्नति की ओर अग्रसर करें। ताकि यहां की जनता खुशहाल हो सके।
— सर्वजीत झा “अंतेवासी” अधिवक्ता सह
सचिव : लोक मंच, गोड्डा
—————————————————————————————————————————-
लोगों ने काफी आशा एवं विश्वास के साथ हेमंत सरकार को दोबारा सत्ता पर बिठाया है। ऐसे में सरकार भी अपने किए गए चुनावी वादों पर खरा उतारे यही सभी की कामना है। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बेरोजगारी पर विशेष फोकस करने की जरूरत है। वहीं व्यवसाईयों के हित में बेहतर प्रयास हो ताकि व्यवसायियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े।

शेखर मंडल, व्यवसायी गोड्डा।
—————————————————————————————————————————-
राज्य सरकार द्वारा जनहित को ध्यान में रखते हुए जो भी घोषणाएं की गई थी वह काफी बेहतर था। उसे लगातार चलाया जाए। इसके अलावा व्यवसायियों के लिए कुछ बेहतर योजनाएं बनाई जाए ताकि व्यवसायिक और उन्नति करें। उद्योग धंधे राज्य में जितने होंगे राज्य उतना ही खुशहाल एवं समृद्ध होगा।
पप्पू साह
टेंट हाउस व्यवसायिक गोड्डा।
—————————————————————————————————————————-
नई सरकार से भी बस इतनी ही उम्मीद है कि इसने जो भी महिला हित के लिए कदम उठाए हैं वह बरकरार रहे। जैसे मैंया सम्मान योजना महिलाओं के लिए वरदान है। घोषणा के मुताबिक आगे माह से यह ₹2500 मिलेंगे। जो किसी भी महिला के सम्मान के लिए बड़ी चीज है। इसके अलावा महंगाई पर भी अंकुश लगाए। नई सरकार से बस यही उम्मीद है।
— नसरीन बीवी,
गृहणी गोड्डा
—————————————————————————————————————————-
राज्य सरकार ने चुनाव के पहले जो भी घोषणाएं की उसमें शिक्षा के क्षेत्र में कुछ विशेष घोषणाएं नहीं थी। अब दोबारा हेमंत सरकार सत्ता पर काबिज है। ऐसे में सरकार से यह उम्मीद होगी कि राज्य में बेहतर शिक्षा के लिए और अधिक प्रयास करें। ताकि यहां के प्रतिभाशाली छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए कहीं भटकने क्या आवश्यकता ना पड़े। शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता रहे यह बड़ी उपलब्धि होगी।
सुधिष्ट प्रसाद,
सेवानिवृत्ति शिक्षक गोड्डा।
—————————————————————————————————————————-



