पटना । बिहार में गंगा के किनारे करीब 12 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है और निचले इलाकों में रहने वाले तकरीबन 12 लाख 67 हजार लोग एवं कुल 361 ग्राम पंचायतें इससे प्रभावित हुई हैं। हालांकि कुछ नदियों का जलस्तर घट रहा है इसके बावजूद कई जिलों में अभी भी बाढ़ जैसे हालात हैं। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्यों में करीब 1400 नावों का उपयोग किया जा रहा है. इन 12 जिलों में सरकार के जरिए कुल आठ राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं तथा निचले इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित निकालकर उन सरकारी शिविरों में लाया गया है. बिहार के इन 12 बाढ प्रभावित जिलों में पटना, बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, लखीसराय, मुंगेर एवं कटिहार शामिल हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सहायता और राहत प्रदान करने हेतु हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


