संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। शांतिपूर्ण और सोहदरपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क एवं अलर्ट है। इस हेतु गुरुवार को शांति की संदेश एवं भाईचारे बनाए रखने हेतु उपयुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में नगर थाने से जवानों के साथ मोटरसाइकिल फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च शहर के हरिनडंगा हाई स्कूल, रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी , बलिहारपुर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, मिलन मंदिर, तांती पाड़ा, ग्वालपाड़ा, भगत पाड़ा होते हुए कई पूजा पंडालों का भ्रमण किया एवं पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव से मिलकर आवश्यक जानकारी हासिल की एवं प्रशासनिक गतिविधि को फॉलो करने का निर्देश दिया। उपायुक्त इस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति का संदेश दिया साथ ही साथ यह भी जताया की पुलिस पूरी तरह से सतर्क और हर परिस्थितियों मैं सक्षम है। लोग शांति व्यवस्था बनाए रखें और पूजा का आनंद ले। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी पूजा पंडालून को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। पूजा पंडालों में चाक चौबंद सुरक्षा की व्यवस्था की गई है इसके अलावे पर चौक चौराहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की के निर्भीक होकर के पूजा में मां का दर्शन करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें पाकुड़ पुलिस आपके साथ हर समय साथ खड़ा है। मार्च में उपयुक्त एवं एसपी के साथ-साथ नगर थाना प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के सशस्त्र बल व अन्य शामिल थे।


