साहिबगंज- तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली छोटी भगियामारी गांव में मंगलवार को अपने घर के पास खेल रहे पांच वर्षीय बालक को तेज रफ्तार ओटो ने जोरदार टक्कर मार दिया. हुई दुर्घटना मे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया.परिजन व ग्रामीणों ने घायल बालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचा .जहां चिकित्सक डॉ प्रभात मल्लिक व डॉ तबरेज आलम ने जांचोपरांत घायल बालक को मृत घोषित कर दिया. बालक सकरीगली छोटी भगियामारी गांव निवासी चिंटू यादव का 5 वर्षीय एकलौता पुत्र रामलखन यादव उर्फ आनंद था. मृत बालक की मां ममता कुमारी ने बताई कि मेरा पुत्र घर से बाहर निकला ही था. इस दौरान तेज रफ्तार ओटो ने धक्का मार दिया. हुई दुर्घटना मे बालक का जबड़ा व सिर मे गंभीर चोट लगा था.साथ ही नाक से लाल रंग का झाग निकल रहा था. ग्रामीणों ने इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा. हालांकि रास्ते मे ही बालक की मौत हो गया था. वही बालक का पिता साहिबगंज से बाहर मजदूरी का काम करता है.मामले की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच मे जुट गई.

डॉक्टर बाबु जमीन बेच देगे मेरे लाल को बचा दिजिए……
साहिबगंज – सड़क दुघर्टना मे घायल पांच वर्षीय बालक को इलाज के लिए पहुंचे बाबल की मां बच्चे को गोद मे लिए दहाड़ मारकर रो रही थी. डॉक्टर के पास पहुंचने के बाद बालक की मां ममता कुमारी ने डॉक्टर से कहती जा रही थी कि डॉक्टर बाबु हम जमीन बेच कर पैसा देगे मेरे लाल को बचा लिजिए.जितना पैसा इलाज मे लगेगा हम देगे मेरे कलेजे के टुकड़े को ठीक कर दिजिए.मेरा एक ही लाल है कुछ हो गया तो मेरी गोद सुनी हो जाएंगी.मुझे मां कौन कहेगा.यह बात कहते हुए मां ममता कुमारी दहाड़ मारकर रोए जा रही थी.वही इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर सदर अस्पताल परिसर में मौजूद महिला व पुरुष की आंखों में भी आंसू छलक पड़े.





