लाखो का क्षति, बीडीओ ने दी पिड़ित परिवार को राहत सामग्री

साहिबगंज/मंडरो-मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बच्चा पंचायत के मसानिया गांव में सोमवार की दोपहर लगी आग की घटना मे बैजनाथ हांसदा का घर जल कर राख हो गया.पीड़ित बैजनाथ हांसदा ने बताया की हमलोग घर में आराम कर रहे थे.तभी अचानक घर में आग लग गया.आग देखकर ग्रामीणों का भीड़ इकट्ठा हो गया और ग्रामीणो की मदद से अपने परिवार व बच्चो को घर से सुरक्षित बाहर निकाला. लोगो ने आग मे पानी डालकर आग को बुझाया.लेकिन आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया.जबकि इस घटना में घर में रखा 12 क्विंटल धान,4 क्विंटल चावल,5 हजार रुपया नगद,दस भर चांदी,एक क्विंटल सरसो,50 किलो मसूर, कपड़ा,बर्तन और दो छोटा मोबाइल आग में जलकर पूरी तरह से राख हो गया.वहीं पीड़ित परिवार बैजनाथ की पत्नी सुनीता मुर्मू, पुत्र दीपक हांसदा,जूलीस हांसदा,निर्मा हांसदा और जिसवन हांसदा का रो रो कर बुरा हाल है.मामले की जानकारी मिलते ही बीडीओ सह सीओ मेघनाथ उरांव ने बच्चा पंचायत के मसनीयां गांव पहुंच कर अग्नि पीड़ित परिवार को 50 किलो चावल, दो कंबल, दो धोती,साड़ी और लूंगी दी.वहीं बीडीओ ने पीड़ित परिवार से कहा कि आपदा कोष के से जो मुआवजा होगा दिया जाएगा.मौके पर मंडरो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया सुबोध सोरेन एवं रोजगार सेवक संतोष टुडू मौजूद थे.





