सरैयाहाट । थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव से एक महिला के साथ फोन पर प्यार का इजहार, फिर यौन शोषण के बाद शादी करने के उपरांत अपनाने से इनकार करने की घटना सामने आयी है।
जिसको लेकर पीड़िता ने सरैयाहाट थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने सरैयाहाट पुलिस को बताया कि आरोपी युवक बिहार के पूर्णिया जिला के गोरियार थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव के रहने वाले रौशन कुमार मंडल ने फोन पर पहले दोस्ती की| उसके बाद यौन शोषण किया| इसी क्रम में 13अक्टूबर को दुर्गा पूजा के दौरान सरैयाहाट स्थित मेरे गांव बाबूपुर में ही ग्रामीणों के सामने मांग में सिंदूर भरकर शादी की।
शादी करने के बाद मुझे अपने घर अपने साथ ले जाने से मना करते हुए अपनाने से इनकार कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि 3 अक्टूबर 2024 को भागलपुर स्थित एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया| इस दौरान आपत्तिजनक अश्लील तस्वीर भी ली। इसके बाद दुर्गा पूजा में सरैयाहाट नहीं बुलाने पर युवक ने मरने की बात कहकर अपनी जान देने की धमकी दी।
इसके बाद वह सरैयाहाट स्थित मेरे गांव आया। मामले को लेकर सरैयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद ने बुधवार देर शाम को बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


