रानीश्वर, दुमका। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रानीश्वर में समाज लाहा प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में कंपनी के निदेशक मंडल, अधिकारी, कर्मचारी और भारी संख्या में क्षेत्र के किसान शेयरधारक एकजुट हुए, जहां आगामी वर्ष में खेती-किसानी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया गया।
सभा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट, ऑडिट रिपोर्ट और आय-व्यय के विवरण पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज और कृषि इनपुट उपलब्ध कराए जाएं, ताकि कृषि उत्पादन में वृद्धि हो सके। इसके साथ ही, किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य दिलाने के लिए उन्हें बेहतर और बड़े बाजारों से जोड़ने की रणनीति पर भी मंथन किया गया।
आगामी वर्ष की कार्ययोजना को साझा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों को इस एफपीओ से जोड़ा जाएगा, जिससे सामूहिक रूप से काम करके किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सके और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया जा सके।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य स्तर से जेएसएलपीएस के कुलदीप सर, जिला स्तर से डीएलएम दिवाकर सर और भोलेनाथ सर, तथा रानीश्वर के बीपीएम कृपाल झा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने किसानों के विकास के लिए कंपनी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तम कुमार मंडल, अकाउंटेंट देबाशीष दत्ता, एमआईएस टीम, समस्त कर्मचारियों और किसान शेयरधारकों की सराहनीय भूमिका रही।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


