मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की लव लाइफ सालों से लोगों की दिलचस्पी का बड़ा विषय रही है। दिशा का नाम सबसे ज्यादा टाइगर श्रॉफ के साथ जोड़ा गया। टाइगर के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने बेहद पसंद किया। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि दिशा का नाम दो और स्टार्स के साथ भी जुड़ चुका है, जिनके साथ उनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का रिश्ता लंबे समय तक लाइमलाइट में रहा। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था जिम से लेकर लंच डेट्स और विदेश यात्राओं तक की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती थीं। दिशा का टाइगर की मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ भी घनिष्ठ रिश्ता था। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन करीब छह साल तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
ब्रेकअप के बाद दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं और अब दोनों के बीच कोई खास संपर्क नहीं है। टाइगर श्रॉफ से पहले भी दिशा पाटनी का नाम टीवी जगत के पॉपुलर एक्टर पार्थ समथान के साथ जुड़ा था। दोनों अपने करियर के शुरुआती चरण में एक-दूसरे के करीब आए और उनकी कई कोजी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। हालांकि कुछ समय बाद यह रिश्ता अचानक खत्म हो गया। उस वक्त खबरें थीं कि पार्थ और विकास गुप्ता के बीच कथित विवाद के चलते दिशा और पार्थ के रिश्ते में दरार पड़ी, हालांकि इस पर किसी ने खुलकर कुछ नहीं कहा। बीते कुछ समय से दिशा का नाम विदेशी मॉडल और फिटनेस ट्रेनर अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ भी जोड़ा गया।
दोनों को अक्सर जिम, कैफे, इवेंट्स और पार्टियों में साथ देखा जाता था। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए, जिससे उनके रिश्ते की चर्चाएं तेज हुईं। यहां तक कि अलेक्जेंडर के हाथ पर बने एक टैटू को देखकर फैंस ने कहा कि इसमें दिशा का चेहरा नजर आता है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार यह रिश्ता भी अब समाप्त हो चुका है और दोनों अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं। दिशा पाटनी की लव लाइफ भले ही उतार-चढ़ाव से भरी रही हो, मगर उनकी प्रोफेशनल लाइफ लगातार आगे बढ़ रही है।






