संताल एक्सपर्ट संवाददाता
पाकुड़ । नेताओं की गलत बयान बाजी से समाज के अंदर गहरा असर पड़ते हुए दिखाई दे रहा है. एक आम इंसान की रोजमर्रा की जिंदगी अपने परिवार के भरण पोषण करते हुए गुजरती है. अपने बच्चों की रोजी-रोटी के अलावा बच्चों की पढ़ाई लिखाई और उनके करियर बनाने को लेकर आम आदमी हमेशा चिंतित रहता है. लेकिन इस बदलते हुए दौर में जहां हर हाथ में मोबाइल है. देश दुनिया के अंदर क्या कुछ चल रहा है,सारी खबरें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक पहुंच जाती है. इस दौर में सोशल मीडिया ने जिस तरह से आसमान की बुलंदियों को छुआ है. सोशल मीडिया के माध्यम से राजनेताओं के गलत बयान बाज़ीयों ने समाज के खास तौर पर युवा पीढ़ी के अंदर गलत प्रभाव डाला है . हालांकि देश और दुनिया के अंदर कई तरह के नेता होते हैं. सबकी अलग-अलग विचारधारा होती है. और अपनी विचारधारा के अनुसार ही सब लोग अपनी बयान बाजी देते हुए दिखते हैं. लेकिन देश और दुनिया के कुछ ऐसे नेताओं की बयान बाजी सोशल मीडिया में आती है जिससे युवा पीढ़ी के दिमाग में गलत प्रभाव डाल देता है और इसका नतीजा समाज के अंदर गहरी छाप छोड़कर चला जाता है. आज की इस युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने वाली नेताओं की बयान बाजी से बचने की जरूरत है. 18 -20 साल की उम्र के बच्चों को अपना भविष्य संवारने की जरूरत है ना कि नेताओं की बयान बाजी को लेकर डिबेट करने की.
*आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया में जाने अनजाने में कर जाते हैं क्राइम*
भारतवर्ष के अंदर सोशल मीडिया का इस्तेमाल सबसे ज्यादा हमारे युवा पीढ़ी करती है. और सोशल मीडिया के इस दौर में जाने अनजाने में कुछ भी लिख देते हैं. कुछ भी पोस्ट कर देते हैं. कभी-कभी सोशल मीडिया में इनका पोस्ट क्राइम का रूप धारण कर लेता है. उसे पता भी नहीं चलता कि मैं ने कोई क्राइम कर दिया है. इसीलिए आज की युवा पीढ़ी को सोशल मीडिया में सोच समझकर लिखने की जरूरत है. सोशल मीडिया कोई गलत चीज नहीं है. मगर उसका सही इस्तेमाल करना ही आपकी चतुराई है. हमारी युवा पीढ़ी में से कई बच्चों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना कैरियर तक बना चुके हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


