संथाल एक्सप्रेस
बरहरवा: नगर पंचायत बरहरवा व प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क का शिलान्यास सात माह बीत जाने के बाद भी जर्जर स्थिति में है. सड़क का शिलान्यास तो काफी तामझाम से किया गया था.लेकिन उसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया, इस सड़क का लाभ नगर के जनता को नहीं मिल पा रहा है .लोग अभी भी जर्जर सड़क से चलने को विवश है। बताते चले कि नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा जगन्नाथ भगत के घर से प्रियांशु संथालिया के घर तक एवं मेघलाल महतो के दुकान ‘ दुर्गा मंदिर’ दीपक महतो के घर तक कालीकरण सड़क एवं दोनों किनारे नाला निर्माण पार्ट – 1 जिसका प्राक्कलित राशि एक करोड़ 19 लाख ₹3000 की लागत से बनाने वाली सड़क का शिलान्यास पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह पंचायती राज एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के कर कमलो द्वारा और सांसद विजय हांसदा की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 9 मार्च 2024 को किया गया था। शिलान्यास के 7 महीना बीत जाने के बाद भी संवेदक इस सड़क के कार्यों को प्रगति नहीं दे सकी है, जिसका खामियाजा यहां के जनता को भुगतना पड़ रहा है। वही संवेदक के द्वारा दशहरे से पूर्व में मेन रोड बजरंगबली मंदिर से होते हुए शनि मंदिर तक नाला निर्माण कार्य को लेकर सड़क के बीचों बीच खोदाई किया गया फिर बाद में बंद कर दिया गया। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस सड़क निर्माण कार्यों का प्रगति दीपावली, छठ पूजा के बाद ही दिया जाएगा। जिससे यहां के व्यवसाईयों को दीपावली व छठ पूजा में को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो ।


