संताल एक्सप्रेस संवाददाता

जयजीत सिंह
महेशपुर (पाकुड़)। थाना क्षेत्र के धर्मखापाड़ा गांव में रविवार देर शाम को जमीनी विवाद में पंचायती के दौरान दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का पहचान जलाल शेख के रूप में हुआ है। वही इस घटना में दोनों ही पक्ष के आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर घटना की छानबीन किया। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार पहला पक्ष के मृतक जलाल शेख, लोखू शेख, जोसना बीबी एवं सलमा बीबी तथा दूसरे पक्ष के मोमिना बीबी, साफिरुल शेख, तकदीर शेख एवं शबनम बीबी के बीच वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद को लेकर गांव में ही पंचायती होनी थी। इसी दौरान दोनों ही पक्ष आपस में भिड़ गए, और देखते ही देखते खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने प्रथम पक्ष के जलाल शेख को कुल्हाड़ी से सर पर वार कर मौत का घाट उतार दिया। साथ ही कई लोग जख्मी हो गया। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों के ऊपर भी हमला कर उन लोगों को जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाया। जहां डॉक्टर अपूर्व हर्ष ने सभी का प्राथमिक उपचार कर चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। उधर पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।





