नई दिल्ली । पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह कथित ऑनलाइन अवैध सट्टेबाजी ऐप (‘वन&बेट’) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष मंगलवार को पेश हुए। सफेद टीशर्ट और जींस पहने 43 वर्षीय युवराज दोपहर बारह बजे केंद्रीय जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने युवराज सिंह से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। आधिकारिक सूत्रों ने बतााया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने युवराज सिंह से पूछताछ की और धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत उनके बयान दर्ज किए। एक इन्फ्लुएंसर अन्वेशी जैन भी इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुई। आने वाले दिनों में कुछ अन्य खिलाडिय़ों, फिल्म अभिनेताओं, प्रभावशाली व्यक्तियों और मशहूर हस्तियों से पूछताछ किए जाने की संभावना है। इससे पहले एजेंसी इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा से पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने इसी मामले में पूछताछ के लिए युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को तलब किया था। युवराज सिंह को 23 सितंबर और सूद को 24 सितंबर को नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में फिर से पेश होने का निर्देश दिया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


