हनवारा संवाददाता : विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्डा के निर्देश पर अपराधियों के धर पकड़, अवैध शराब के परिवहन पर रोकथाम हेतू सघन वाहन जाँच किया जा रहा था। उसी दौरान पुलिस दल को देखकर एक मोटर साईकिल पर सवार 02 व्यक्ति बरदवाड़ा मोड़ के पास मोटर साईकिल से अपना सामान फेंक दिया और मोटर साईकिल पीछे घुमाकर भाग गया। संदेह होने पर पुलिस बल द्वारा जाँच पड़ताल करने पर एक बोरा में विदेशी शराब रॉयल स्टिक कम्पनी का 375 ml का 13 (तेरह) बोतल एवं 750 ml का 07 (सात) बोतल कुल 20 बोतल पाया तथा उक्त स्थान से 04 कदम की दूरी पर 03 प्लास्टिक का गैलन में करीब 50 लीटर अवैध देशी महुआ शराब पाया गया। उक्त विदेशी एवं देशी शराब को विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में हनवारा थाना कांड सं0 55/24, दि० दर्ज किया गया एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
जप्त सामग्री -1. विदेशी शराब कम्पनी का 375 ml का 13 (तेरह) बोतल, 2.) रॉयल स्टिक कम्पनी का 750ml का 07 (सात) बोतल,
प्लास्टिक के 03 गैलन पर कुल करीब 50 लीटर अवैध देशी महुआ शराब
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी का नाम –
राजन कुमार राम, थाना प्रभारी, हनवारा थाना
भोला नाथ भगत, स०अ०नि० हनवारा थाना
रिजर्व गार्ड, हनवारा थाना।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


