नाला (जामताड़ा)। नाला प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक दुर्गा पूजा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नाला नेताजी स्टेडियम में प्रखंड सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा पंडाल के समीप भव्य मेले का आयोजन किया गया।मालूम हो कि इस मेले में दूर दराज से काफी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने पहुंचे थे। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज महतो, थाना प्रभारी प्रदीप राणा,एएसआई राजू महली सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात दिखे।मालूम हो कि नाला नेताजी स्टेडियम में आयोजित मेले में न केवल झारखंड बल्कि सीमावर्ती राज्यों के लोग भी इस पूजा पंडाल की विभिन्न परिपाटी एवं मूर्तिकलाओं को देखने के लिए पहुंचते हैं। अप्रत्याशित भीड़ के कारण पुलिस प्रशासन भी काफी एलर्ट दिखे। वहीं नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी के निर्देश पर नाला मेडिकल टीम के द्वारा शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी।कुल मिलाकर नाला प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजनोत्सव सम्पन्न हुआ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


