संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा (पाकुड़ ) । नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्र में माता की नौ दिनों तक नौ स्वरूप की आराधना करने के बाद दुर्गापूजा समारोह का समापन शनिवार को कलश विसर्जन के साथ किया गया। इस दौरान विजयादशमी के अवसर पर दशमी विहित पूजन और आरती के बाद नवरात्र के अवसर पर वैष्णवी दुर्गामंदिर में स्थापित कलश को महिलाओं एवं पुरुषों ने अपने माथे पर रखकर भक्तिमय गानों के साथ सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र का भ्रमण क़िया। वहीं हजारों की संख्या में कलश विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तों ने मां दुर्गा सहित सभी देवी-देवताओं के जयकारे लगाए। साथ ही सभी भक्त भक्तिमय भजनों पर जमकर झूमते देखे गए। सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर विजयादशमी की बधाई दी। वहीं वैष्णवी दुर्गामंदिर में दुर्गापूजा समारोह इस वर्ष शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया गया। शनिवार को विजयादशमी के अवसर पर रात में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। वहीं महानवमी की शाम को डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें कोलकाता से आए कलाकारों एवं स्थानीय महिलाओं ने डांडिया नृत्य किया। वहीं विजयादशमी के अवसर पर आतिशबाजी की गई। इधर बासमती गांव में भी नवरात्र के अवसर पर पूजा समिति के द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए नृत्य, चित्रांकन आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष बबलू भगत, सदस्य दशरथ भगत, सुरेंद्र भगत, मनोज भगत, संजय रजक, सरोज मंडल, मृत्युंजय भगत, ओमप्रकाश भगत, काजल नाग, संदीप ओझा, शम्भूनाथ झा, राजआनंद, हंसराज, संजय कुमार सहित सैकड़ो भक्तों का।सराहनीय योगदान रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


